‘Women on Wheel’; चाईबासा में महिलाओं के लिए नई पहल, मिलेगा निःशुल्क टोटो ड्राइविंग प्रशिक्षण

Chaibasa: महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा ने ‘Women on Wheel’ परियोजना...

Chaibasa: महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा ने ‘Women on Wheel’ परियोजना की शुरुआत की है. इसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क टोटो यानी ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे स्वरोजगार के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें.

7 टोटो के साथ परियोजना की शुरुआत

परियोजना का शुभारंभ रविवार को विकास भवन, प्रधान डाकघर, चाईबासा से किया गया. कार्यक्रम के दौरान सात टोटो पर परियोजना के बैनर लगाए गए और हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया गया. इस मौके पर शहरवासियों को परियोजना के उद्देश्य और इससे महिलाओं को मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी गई.

ड्राइविंग के साथ मिलेंगे रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण

रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष रोटेरियन अमित पोद्दार ने बताया कि महिलाओं को सिर्फ टोटो चलाने का प्रशिक्षण ही नहीं दिया जाएगा. उन्हें सड़क सुरक्षा, ग्राहक व्यवहार, डिजिटल भुगतान, वाहन की देखरेख और स्वरोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को इतना सक्षम बनाना है कि वे आत्मविश्वास के साथ टोटो चलाकर अपनी आय का साधन विकसित कर सकें.

आत्मनिर्भरता के साथ आत्मविश्वास पर जोर

परियोजना की जिला चेयरमैन रोटेरियन डॉ. वीणा मूंधड़ा और क्लब चेयरमैन रोटेरियन अंजू राठौड़ हैं. डॉ. वीणा मूंधड़ा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब केवल आर्थिक रूप से सक्षम बनाना नहीं है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित करना भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि ‘Women on Wheel’ परियोजना इसी सोच के साथ शुरू की गई है और इसके जरिए कई जरूरतमंद महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिल सकता है.

ALSO READ: महंगी चीनी के बीच राहत की उम्मीद, ब्राजील से अक्टूबर से पहले पहुंच सकती है पहली खेप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *