हजारीबाग: 44 वर्ष पुराने महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भूमि पूजन

Hazaribagh: बरही प्रखंड के कोरियाडीह गांव में बुधवार को करीब 44 वर्ष पुराने महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया...

Hazaribagh: 'Bhoomi Pujan' for the reconstruction of the 44-year-old Mahavir Temple.

Hazaribagh: बरही प्रखंड के कोरियाडीह गांव में बुधवार को करीब 44 वर्ष पुराने महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए. आचार्य डोमन पांडेय, विकास पांडेय एवं दिलीप पांडेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई. मुख्य पुजारी नरेश प्रसाद मौजूद रहे. भूमि पूजन के बाद मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कुदाल निर्माण कार्य की शुरूआत की. ग्रामीणों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही. ग्रामीण अपने-अपने घरों से कुदाल, गेता, कड़ाही सहित अन्य सामान लेकर पहुंचे और श्रमदान किया. ग्रामीणों ने बताया कि पुराने मंदिर को अब भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा. मंदिर परिसर के विकास की भी योजना है.

यह भी पढ़ें: रांची: आंदोलन खत्म के होने के बाद छात्रों ने निकाली ऐतिहासिक आभार यात्रा, धन्यवाद मुख्यमंत्री के नारों से गूंजी राजधानी आतिशबाजी के बीच झूमे युवा

31 जनवरी तक पूरा होगा निर्माण

मंदिर निर्माण समिति ने 31 जनवरी 2027 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. ग्रामीणों ने तय समय सीमा में काम पूरा करने के लिए सामूहिक सहयोग और श्रमदान जारी रखने का निर्णय लिया है. मंदिर परिसर में स्थित पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का भी निर्णय लिया गया. आचार्य डोमन पांडेय ने कहा कि मंदिर निर्माण ग्रामीणों की आस्था और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है. सभी के सहयोग से मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जाएगा. मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि करीब 44 वर्ष पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण का निर्णय ग्रामीणों के लिए गौरव की बात है. पंचायत स्तर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा. मंदिर निर्माण समिति में अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामजी प्रसाद और सचिव नंदलाल प्रसाद सहित अन्य सदस्य शामिल हैं. मौके पर उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, पूर्व पंसस संजय कुशवाहा, नरेश कुमार, राजकुमार प्रसाद, प्रकाश प्रसाद, बिशेश्वर महतो, घनश्याम प्रसाद, संतु प्रसाद, सीताराम प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद, संतोष प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार, नागेश्वर प्रसाद, बब्लू प्रसाद, उमेश प्रसाद, गणेश प्रसाद, आनंदी महतो, जयप्रकाश प्रसाद, चंदन कुमार, संदीप कुमार, आर्यन कुमार, तिलक महतो, देवनंदन प्रसाद, गोविंद प्रसाद, मनोज कुमार, केशो महतो सहित अन्य महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *