जमशेदपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक...

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद न्यायिक पदाधिकारी
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद न्यायिक पदाधिकारी

Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में 19 अगस्त 2026 को न्यायिक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), जमशेदपुर द्वारा की गई.

12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

बैठक में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, जो 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी है, की तैयारियों की समीक्षा की गई. इस दौरान अधिक से अधिक लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया.

पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करने का निर्देश

बैठक में न्यायिक पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने, संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करने तथा मामलों के सफल निस्तारण हेतु प्रभावी समन्वय स्थापित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत, 12 सितंबर 2026 का लाभ उठाएं. लोक अदालत में समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान सरल, त्वरित एवं कम खर्च में किया जा सकता है. बैठक में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित थे.

ALSO READ: हजारीबाग: 44 वर्ष पुराने महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भूमि पूजन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *