JSSC-CGL परीक्षा रद्द: कल तक जो थे अधिकारी, आज वो देर रात सड़क पर लेटकर जता रहे विरोध,  प्रोजेक्ट भवन के सामने चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद अभ्यर्थियों का आक्रोश...

JSSC-CGL Exam Cancel
JSSC-CGL Exam Cancelled: Those who were officials until yesterday are now lying on the road late at night to register their protest

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद अभ्यर्थियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. रांची स्थित राज्य सचिवालय (प्रोजेक्ट भवन) के बाहर अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन जारी है. विरोध प्रदर्शन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार की देर रात लगभग 1:30 बजे बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थी प्रोजेक्ट भवन के सामने सड़क पर ही लेटकर अपना विरोध जताया.

मेहनत पर फिरा पानी, भविष्य अधर में

आंदोलन कर रहे चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्षों की कठिन मेहनत, दिन-रात की पढ़ाई और कई चरणों की प्रक्रिया से गुजरने के बाद वे चयन के करीब पहुंचे थे. कल तक जो युवा प्रशासनिक पदों पर तैनात होकर राज्य सेवा का सपना देख रहे थे, आज वे अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं. चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि एक झटके में परीक्षा रद्द होने से उनके परिवारों का भविष्य अंधकार में लटक गया है. एक तरफ प्रोजेक्ट भवन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, दूसरी ओर अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं.

ALSO READ: सचिवालय में हो गई बाबूओं की कमी, फील्ड से 207 डिप्टी कलेक्टर और 35 डीएसपी भी हटे, एक अधिकारी के भरोसे बीडीओ-सीओ का जिम्मा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *