हज-2027 के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टर चयन प्रक्रिया शुरू: CBT व इंटरव्यू से चुने जाएंगे 13 SHI, 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

Ranchi: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 (1448 हिजरी) के लिए पात्र सरकारी कर्मचारियों से...

Ranchi: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 (1448 हिजरी) के लिए पात्र सरकारी कर्मचारियों से स्टेट हज इंस्पेक्टर (एसएचआई) के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. झारखंड राज्य हज समिति (कडरू, रांची) ने राज्य के सभी पात्र इच्छुक कर्मचारियों से समय-सीमा के भीतर हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करने की अपील की है. झारखंड से लगभग 13 स्टेट हज इंस्पेक्टरों का चयन प्रस्तावित है, जिसमें प्रत्येक 135 हज यात्रियों पर एक SHI की प्रतिनियुक्ति का अनुपात तय किया गया है. इसमें आरक्षण प्राथमिकता का भी प्रावधान रहेगा.

महत्वपूर्ण तिथियां व चयन का शेड्यूल

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2026 (आवेदन 13 अगस्त से जारी हैं).
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी): 06 सितंबर 2026.
  • साक्षात्कार / पर्सनालिटी टेस्ट: 08 से 16 सितंबर 2026.
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट: 08 से 16 सितंबर 2026.
  • मुंबई में दो दिवसीय प्रशिक्षण: अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में संभावित.

प्रमुख पात्रता व शर्तें

आवेदक का मुस्लिम होना अनिवार्य है. केंद्र, राज्य सरकार, सीएपीएफ/सैनिक बल, स्वायत्त निकाय अथवा पीएसयू का स्थायी कर्मचारी होना चाहिए. (ग्रुप-ए / क्लास-1, पे लेवल-10 एवं उससे ऊपर के अधिकारी इसके पात्र नहीं होंगे). किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएट) होना आवश्यक है. आवेदन की प्रारंभिक तिथि को आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए. भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट 31 दिसंबर 2027 तक वैध होना अनिवार्य है. अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है, जबकि अरबी भाषा के जानकारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी.

आवेदक शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ, कंप्यूटर व ‘हज सुविधा ऐप’ के उपयोग से परिचित तथा हज के अरकान व व्यवस्थाओं की पर्याप्त जानकारी रखता हो. जो कर्मचारी पूरे सेवाकाल में 3 या उससे अधिक बार एसएचआई/खादिमुल हुज्जाज के रूप में सेवा दे चुके हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे.

चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

झारखंड राज्य हज समिति के संयुक्त सचिव गुलाम समदानी के अनुसार, अंतिम मेरिट सूची सीबीटी और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर बनेगी, जिसमें दोनों चरणों में न्यूनतम निर्धारित अंक पाना अनिवार्य होगा. इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा. इच्छुक पात्र कर्मचारी वेबसाइट [https://www.hajcommittee.gov.in/](https://www.hajcommittee.gov.in/) पर जाकर 27 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों की विभागीय परीक्षा स्थगित: 22 व 23 अगस्त को होना था आयोजन, राजस्व पर्षद ने जारी किया आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *