News Desk: स्टार कॉमेडियन Bharti Singh और उनके पति Harsh Limbachiyaa ने गुड़ी पड़वा के खास मौके पर फैंस को एक प्यारा सरप्राइज दिया. भारती ने अपने दूसरे बेटे ‘काजू’ का चेहरा पहली बार यूट्यूब व्लॉग में दिखाया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आए.


दिसंबर 2025 में जन्मे उनके बेटे का नाम यशवीर रखा गया है, हालांकि घर में उसे प्यार से ‘काजू’ बुलाया जाता है. अब तक व्लॉग्स में बच्चे की झलक तो मिलती थी, लेकिन चेहरा छिपाकर रखा गया था.इस बार कपल ने पहली बार काजू का चेहरा रिवील कर फैंस को खास तोहफा दिया है.
फेस रिवील के लिए कपल ने रखी खास पार्टी
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने बेटे का चेहरा दिखाने के लिए एक प्यारी सी पार्टी का आयोजन किया. इस खास मौके पर उन्होंने कुछ करीबी लोगों को ही बुलाया था, जिससे माहौल और भी खास बन गया.
पार्टी की थीम ‘Sea breeze’ रखी गई थी, जिसमें ब्लू कलर के डेकोरेशन से पूरा सेटअप बेहद खूबसूरत लग रहा था. इस दौरान उनका बड़ा बेटा लक्ष्य भी काफी खुश और उत्साहित नजर आया.
किस पर गया है ‘काजू’? फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
यशवीर उर्फ ‘काजू’ इस दौरान रेड कलर की क्यूट ड्रेस में बेहद प्यारा लग रहा था. Bharti Singh के बेटे की पहली झलक सामने आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दिए. कई यूजर्स का कहना है कि काजू बिल्कुल हर्ष लिंबाचिया पर गया है. किसी ने लिखा कि वह हर्ष और उनके पिता की झलक देता है, तो किसी ने उसे6 हर्ष की कार्बन कॉपी बताया. वहीं कुछ फैंस ने मजाक में कहा कि बड़ा बेटा गोला मां पर गया है और काजू पापा जैसा दिखता है.
हालांकि, हर्ष का खुद मानना है कि काजू की शक्ल भारती से ज्यादा मिलती-जुलती है, जिससे फैंस के बीच यह चर्चा और दिलचस्प हो गई है.

कुछ समय तक एक-दूसरे को जानने के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने दिसंबर 2017 में शादी रचाई. शादी के कुछ साल बाद, 2022 में उनके घर पहले बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम लक्ष्य रखा गया, जिसे प्यार से ‘गोला’ कहा जाता है.

