Hazaribagh: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में पदमा ओपी पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में कथित रूप से अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री किए जाने का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार मेहता, पिता महेंद्र प्रसाद मेहता, निवासी सरैयाडीह, थाना पदमा ओपी, हजारीबाग के रूप में हुई है.
किराना दुकान में चल रहा था शराब बेचने का धंधा
पुलिस के अनुसार, पदमा ओपी थाना कांड संख्या 277/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को कथित रूप से किराना दुकान से अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से शराब की खेप बरामद कर उसे जब्त कर लिया. कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दुकान से कुल अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई. जब्त शराब में Godfather 650 ML की 20 बोतल, Godfather 500 ML की 20 बोतल और Kingfisher 650 ML की 12 बोतल शामिल हैं. इसके अलावा 8 PM 375 ML की 3 बोतल, Iqonic 375 ML की 3, Sterling B7 375 ML की 3, Royal Challengers 375 ML की 3, Royal Stag 375 ML की 3, McDowell No.1 375 ML की 2 और Imperial Blue 375 ML की 2 बोतल बरामद की गई हैं.
पुलिस ने शराब जब्त कर शुरू की आगे की कार्रवाई
छापेमारी के दौरान बरामद शराब को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया है. मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.पुलिस की इस कार्रवाई के बाद किराना दुकानों की आड़ में अवैध शराब की बिक्री करने वालों में हड़कंप की स्थिति है. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है.
ALSO READ : हजारीबाग : बरही चौक के जाम का बाईपास इलाज, विधानसभा में विधायक ने उठाया मुद्दा
