लातेहार पुलिस की कार्रवाई: अवैध सखुआ लकड़ी परिवहन करते मांडर का युवक गिरफ्तार

Latehar: पर्यावरण और वन संपदा की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदवा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता...

लातेहार पुलिस की कार्रवाई

Latehar: पर्यावरण और वन संपदा की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदवा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने जंगल से कीमती सखुआ (साल) की लकड़ियों की अवैध कटाई कर उनका परिवहन करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

अवैध लकड़ी परिवहन का मामला दर्ज:

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलों से अवैध रूप से लकड़ी काटे जाने और उसके परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से आरोपी को धर दबोचा. इस संबंध में चंदवा थाना कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 19 वर्षीय साहबेज अंसारी के रूप में हुई है, जो हकमूल अंसारी का पुत्र है. वह बाजारटांड़ (पतराकोना), थाना मांडर, जिला रांची का निवासी है.

ALSO READ: बोकारो: NTPC राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान अचानक बिगड़ी खिलाड़ी की तबीयत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *