रांची में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 20 कोचिंग संस्थानों को नोटिस

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर में बिना नगर निगम ट्रेड लाइसेंस के चल रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू...

Notices issued to 20 coaching institutes operating without trade licenses in Ranchi.

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर में बिना नगर निगम ट्रेड लाइसेंस के चल रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. नगर निगम की टीम ने अलग-अलग इलाकों में कोचिंग संस्थानों की जांच की. इस दौरान 20 संस्थान बिना जरूरी अनुमति के चलते मिले, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है. नगर निगम के अनुसार, रांची शहर में करीब 1,364 शैक्षणिक संस्थान चल रहे हैं. इनमें करीब 831 कोचिंग संस्थान शामिल हैं. इनमें से अभी सिर्फ 68 कोचिंग संस्थानों के पास वैध नगर निगम ट्रेड लाइसेंस पाया गया है.

20 संस्थानों को नोटिस

जांच के दौरान आमांस मोशन अकादमी, क्लैट प्रेप, न्यूटन ट्यूटोरियल्स, पाठशाला, करियर फाउंडेशन, एमएस लर्निंग रिसोर्सेज, डेजाइन क्वेस्ट, एमबीए अचीवर्स, ग्रेविटी एजुकेशन, नेशनल क्लैट अकादमी, मास्टर माइंड्स, पेजेज लाइब्रेरी, द ब्लैक बोर्ड, एके अकादमी और डी-क्यूब क्लासेज, हिनू समेत कुल 20 संस्थानों को नोटिस दिया गया है.

यह भी पढ़ें: कोचिंग माफिया और BJP मिलकर छात्रों को भड़का रहे हैं : JMM

3 दिन की मोहलत

नगर निगम ने नोटिस पाने वाले संस्थानों को 3 दिन का समय दिया है. इस दौरान उन्हें जरूरी नगर निगम अनुमति लेने और परिसर में रखी प्रचार सामग्री आदि हटाने का निर्देश दिया गया है. निगम ने साफ चेतावनी दी है कि 3 दिन के बाद भी अगर कोई कोचिंग संस्थान बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के चलता मिला तो उसे सील कर दिया जाएगा.

Notices issued to 20 coaching institutes operating without trade licenses in Ranchi.

सभी कोचिंग संस्थानों की होगी जांच

नगर निगम की कार्रवाई सिर्फ इन 20 संस्थानों तक सीमित नहीं रहेगी. शहर में चल रहे सभी कोचिंग और अन्य व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थानों की जांच की जाएगी. जिन संस्थानों के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं होगा, उन्हें लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. नगर निगम ने कहा है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी. निगम का स्पष्ट संदेश है कि बिना वैध अनुमति के शहर में कोई भी व्यावसायिक गतिविधि चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *