एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव: अजीत कुमार, राहुल गुप्ता, नवीन कुमार, आकाशदीप और भोला नाथ ओझा जीते

Ranchi: झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की नयी कमिटी के लिए वोटो की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है. इस बार चुनाव की काउंटिंग...

Advocate Association Elections: Ajit Kumar, Rahul Gupta, Naveen Kumar, Akashdeep, and Bhola Nath Ojha won.

Ranchi: झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की नयी कमिटी के लिए वोटो की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है. इस बार चुनाव की काउंटिंग में अब तक जो परिणाम सामने आए हैं उसके बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. अध्यक्ष पद पर अजीत कुमार ने कब्जा कर लिया है वहीं नवीन कुमार महासचिव के पद पर 819 वोटो के साथ जीत दर्ज करा ली है. आकाश दीप संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर चुके हैं और उपाध्यक्ष के पद पर राहुल गुप्ता ने अपना स्थान पक्का कर लिया है. इसके साथ ही लाइब्रेरी सचिव के पद पर भोला नाथ ओझा ने अपना झंडा गाड़ दिया है. इस बार के चुनाव में करीब 72 प्रतिशत वकीलों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया है. कुल 16 पदों पर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है. वर्तमान समय में ऋतू कुमार हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन एडहॉक कमिटी की अध्यक्ष हैं और नवीन कुमार महासचिव इन दोनों के समक्ष अपनी कुर्सी बचाना बड़ी चुनौती थी लेकिन ऋतु कुमार अपनी कुर्सी नहीं बचा पाईं. हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा है.क्योंकि अधिवक्ताओं के ज्वलंत मुद्दे और चार वर्षों के काम काम का आकलन कर अधिवक्ता इस बार वोटिंग की. अध्यक्ष पद के लिए इस बार वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, ऋतू कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन और आरएसपी सिन्हा उम्मीदवार थे. उपाध्यक्ष पद के लिए संजीव ठाकुर, राहुल गुप्ता, धीरज कुमार, प्राण प्रणय, नवीन कुमार सिंह, अमरेश कुमार और जयशंकर तिवारी किस्मत आजमा रहे थे. वही महसचिव के पद के लिए नवीन कुमार, विनोद सिंह, अमित सिन्हा और संतोष सोनी चुनाव लड़ रहे थे. इस बार के चुनाव में कुल 96 उम्मीदवार थे.

यह भी पढ़ें: रांची में वर्षों से रोड टैक्स दबाए बैठे 191 से अधिक वाहनों पर डीटीओ का कड़ा एक्शन, कैग की आपत्ति के बाद अल्टीमेटम, नीलाम होंगी गाड़ियां

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *