JPSC परीक्षा विवाद: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन की पाठशाला व मेघा कोचिंग सेंटर के संचालक के ठिकाने पर छापेमारी

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने बड़ी...

JPSC Exam Controversy: Major action by CID; raids conducted at the premises of the operators of 'Shivangan Ki Pathshala' and 'Megha Coaching Center'.

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. सीआईडी की टीम ने रविवार को रांची और हजारीबाग के प्रमुख कोचिंग संस्थानों और उनके संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की और अहम साक्ष्य जुटाए. यह कार्रवाई सीआईडी कांड संख्या-16/2026 के तहत चल रही अनुसंधान की प्रक्रिया के तहत की गई है.

यह भी पढ़ें: NIA की बड़ी कार्रवाई: एके-47 राइफल तस्करी मामले में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

दोनों कोचिंग स्थानों के इन ठिकानों पर हुई छापेमारी और साक्ष्य संकलन

सीआईडी की टीम ने रांची के लालपुर स्थित ‘शिवांगन की पाठशाला’ कोचिंग सेंटर में छापामारी की. इस दौरान अभिलेखों और कागजातों की सघन जांच-पड़ताल की. इसके बाद कोचिंग सेंटर के निदेशक संजीत कुमार के रांची के रातु रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी कर साक्ष्य एकत्र किए गए. वहीं दूसरी तरफ सीआईडी की एक टीम ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए हजारीबाग जिला स्थित मेघा कोचिंग सेंटर में भी दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक साक्ष्य जब्त किए. इस मामले में आगे की कानूनी और अनुसंधान प्रक्रिया जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *