Saraikela: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में एसआईआर (SIR) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री सह एसआईआर जिला संयोजक शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 18 वर्ष के नये मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें और जिला प्रभारी मनोज मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि एसआईआर का कार्य अंतिम पड़ाव पर है जिसमें छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ना या अयोग्य लोगों का नाम कटवाने का कार्य करना है. इस बैठक में पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष, उदय सिंहदेव एवं विजय महतो, रमेश हांसदा, जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष देवेश महापात्रा एवं शंभू मंडल, जिला मंत्री सतीश शर्मा एवं ललन शुक्ला, कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल, कार्यालय मंत्री बद्रीनारायण दरोगा, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, राजा सिंह देव,कविता दास एवं वीरेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: मानव तस्करी के खिलाफ न्याय सिर्फ रेस्क्यू तक सीमित न रहे, पुनर्वास और पुनर्समावेशन जरूरी: हाईकोर्ट

मौके पर ये रहे मौजूद
इसके अलावा आदित्यपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, मंडल महामंत्री संजीव कुमार सिंह एवं संतोष शाह, आदित्यपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष किशन प्रधान एवं महेंद्र चौधरी, आर आई टी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल, गम्हरिया पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी सरायकेला नगर अध्यक्ष बीजू दत्त एवं बिशु महतो समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे. बैठक में एसआईआर से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा संगठन स्तर पर आवश्यक तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए. कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया.

