Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड पुलिस होगी हाईटेक: दंगा नियंत्रण और सुरक्षा के लिए खरीदे जाएंगे आधुनिक वाहन, सचिवों को मिलेगी नई गाड़ियां

रांचीः राज्य की पुलिसिंग सिस्टम चुस्त दुरुस्त होगी. इसके लिए कैदी वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, वाटर कैनन, टू व्हीलर, ट्रूप कैरियर और...

रांचीः राज्य की पुलिसिंग सिस्टम चुस्त दुरुस्त होगी. इसके लिए कैदी वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, वाटर कैनन, टू व्हीलर, ट्रूप कैरियर और 42 सीट बस खरीदे जाएंगे. यह अनुंशसा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में लिया गया. प्रशासी पदवर्ग समिति के सदस्य विकास आयुक्त, कार्मिक सचिव, वित्त सचिव और योजना विकास विभाग के सचिव हैं.

कौन वाहन कितनी संख्या में खरीदे जाएंगे:

• कैदी वाहन- 07

•दंगा नियंत्रण वाहन- 02

• वाटर टैंकर-12

• वाटर कैनन- 05

• टू व्हीलर 150 से 180 सीसी तक- 50

• ट्रूप कैरियर- 27

• बस 42 सीटर- 06

पर्यटन विभाग के सचिव करेंगे इनोवा क्रिस्टा की सवारी:

पर्यटन खेल कूद कला संस्कृति के सचिव के लिए भी प्रशासी पदवर्ग समिति ने वाहन खरीद की अनुशंसा की है. अब पर्यटन विभाग के सचिव टोयटा इनोवा क्रिस्टा जेडएक्स की सवारी करेंगे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *