Click Here

हजारीबाग: अनुभवी खनन विशेषज्ञ आनंद अग्रवाल को मिली NML केरेडारी परियोजना की जिम्मेदारी

Hazaribagh : NML केरेडारी कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख के रूप में आनंद अग्रवाल ने कार्यभार संभाल लिया है. उनके पदभार...

Expert Anand Aggarwal

Hazaribagh : NML केरेडारी कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख के रूप में आनंद अग्रवाल ने कार्यभार संभाल लिया है. उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही परियोजना के संचालन और विकास को लेकर नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. आनंद अग्रवाल वर्ष 1990 में NTPC से जुड़े थे. तीन दशकों से अधिक के अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने कंपनी की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं में जिम्मेदारियां संभाली हैं. इस दौरान सिंगरौली, मेजा, बदरपुर, पकरी बरवाडीह, दुलंगा और तलाइपल्ली जैसी परियोजनाओं में उन्होंने महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया.

अनुभवी नेतृत्व के साथ केरेडारी परियोजना विकास 

शैक्षणिक रूप से भी अग्रवाल का मजबूत तकनीकी और प्रबंधन अनुभव रहा है. उन्होंने कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक, इंजीनियरिंग में एमई और प्रबंधन में PG डिप्लोमा की शिक्षा प्राप्त की है. कोयला खनन और परियोजना संचालन के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव केरेडारी परियोजना के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उम्मीद है कि उनके अनुभव और नेतृत्व में परियोजना में परिचालन उत्कृष्टता, कार्यकुशलता और परियोजना विकास को नई गति मिलेगी. परियोजना से जुड़े लोगों के अनुसार, अग्रवाल के व्यापक अनुभव का लाभ उत्पादन, संचालन व्यवस्था और परियोजना के दीर्घकालिक विकास में मिलने की संभावना है.

Also Read : बाइक सवार बदमाशों ने छीनी सोने की चेन, CCTV फुटेज से पुलिस तलाश में जुटी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *