Click Here

BJP चक्रधरपुर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष गुरुचरण...

Chakradharpur
BJP चक्रधरपुर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, डॉ. विजय सिंह गागराई और सतीश पुरी समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने मासिक बैठक, शक्ति केंद्र की बैठक, कलश वंदन यात्रा, सभी बूथों के सशक्तिकरण और ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से आयोजित करने का आह्वान किया.

हर पंचायत में प्रभारी नियुक्त करने पर जोर

बैठक में प्रत्येक पंचायत में प्रभारी नियुक्त करने के साथ SIR अभियान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने पर भी चर्चा हुई. इस दौरान सभी मंडल अध्यक्षों को 100-100 तिरंगा झंडे वितरित किए गए, ताकि हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सके. बैठक में जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, गोरखनाथ बोदरा, राम कृपाल प्रधान, महामंत्री तीरथ जामुदा, मंत्री प्रेम प्रधान, श्रीवंत सारंगी, रानी बंदिया, त्रिभुवन महतो, कार्यालय मंत्री कृतिवास प्रधान समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया.

ALSO READ: कांग्रेस के मंत्रियों का JPSC -JSSC विवाद पर BJP पर हमला: छात्र आंदोलन को हाईजैक कर राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *