Newswave Desk: ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रक्षाबंधन से जुड़ा विज्ञापन अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. विज्ञापन में कृति के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विरोध और ट्रोलिंग देखने को मिली थी. विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने बुधवार को इस मामले पर बयान जारी किया. GIVA ने अपने बयान में कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है.

कंपनी ने कहा कि वह हमेशा परिवार के साथ खुशियां मनाने में विश्वास रखती है. इस बार विज्ञापन के जरिए पालतू जानवरों को भी इस जश्न का हिस्सा बनाने की कोशिश की गई थी. कंपनी ने आगे कहा कि अगर उसके विज्ञापन से अनजाने में किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो इसका उसका कोई इरादा नहीं था. लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कंपनी ने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.
क्या है पूरा विवाद ?
दरअसल, GIVA ने रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन के साथ एक विज्ञापन बनाया था. इसमें कृति जिस तरह के कपड़ों में नजर आईं, उसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल किया. भाजपा नेता कंगना रनौत ने भी इस विज्ञापन को लेकर कृति सेनन की आलोचना की थी. इसके बाद विवाद और बढ़ गया. सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बीच अब GIVA ने विज्ञापन को हटा दिया है.
ALSO READ: ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव, बुमराह से छिनी नंबर-1 की कुर्सी, स्टार्क बने टॉप गेंदबाज

