हजारीबाग: चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, छह ट्रेनें रहेंगी रद्द

Hazaribagh: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर अक्टूबर में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा....

Hazaribagh: Non-interlocking work in Chakradharpur Division; six trains to remain cancelled.

Hazaribagh: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर अक्टूबर में ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा. रेलवे ने छह ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द करने, एक ट्रेन का मार्ग बदलने तथा एक ट्रेन को पुनर्निर्धारित समय पर चलाने का निर्णय लिया है.

छह ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार, 18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 6 और 8 अक्टूबर तथा 18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस 9 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी. इसी तरह 18105 राऊरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर और 18106 जयनगर-राऊरकेला एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को नहीं चलेगी. वहीं 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस 12 अक्टूबर तथा 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव

20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस का 4 और 11 अक्टूबर को मार्ग परिवर्तित रहेगा. यह ट्रेन ने.सु.च.बो.जं. गोमोह-आद्रा-मेदिनीपुर-हिजली-भद्रक-कटक होकर चलेगी. सके अलावा 13 अक्टूबर को धनबाद से खुलने वाली 13351 धनबाद-अल्लेपी एक्सप्रेस को धनबाद से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

खातीपुरा- हावड़ा- खातीपुरा स्पेशल ट्रेन का किया जाएगा परिचालन

यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर धनबाद- ने.सु.च.बो.जं. गोमोह- पारसनाथ- हजारीबाग रोड- कोडरमा के रस्ते 01 ट्रिप खातीपुरा- हावड़ा- खातीपुरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण इस प्रकार है-

क्र.सं. ट्रेन सं. ट्रेन का नाम परिचालन का दिन परिचालन की तिथि

  • 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल शनिवार 29.08.26
  • 09710 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल सोमवार 31.08.26

यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी.

ALSO READ : रांचीः राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदीप वर्मा, किया गया स्वागत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *