देवेंद्र महतो के समर्थन में उतरे प्रेस क्लब अध्यक्ष, बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

Hazaribagh: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को वह चौपारण पहुंचे. यहां प्रेस क्लब चौपारण के अध्यक्ष...

Hazaribagh: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को वह चौपारण पहुंचे. यहां प्रेस क्लब चौपारण के अध्यक्ष शंकर यादव ने पूरी टीम के साथ उनका स्वागत किया और छात्र हित में अपना समर्थन जताया. शंकर यादव ने अपनी बाइक से देवेंद्र महतो की टीम के साथ चौपारण चतरा मोड़ से केंदुआ मोड़ तक रैली निकाली.

प्रतिभावान छात्रों के भविष्य को लेकर जताई चिंता

रैली के दौरान शंकर यादव ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी स्तर पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. छात्र-छात्राएं बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर वर्षों तक मेहनत करते हैं. ऐसे में किसी लापरवाही, मनमानी या विवाद के कारण उनके भविष्य पर असर पड़ना गंभीर चिंता का विषय है.

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दबाव या पक्षपात के बजाय तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने छात्रों के अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की.

छात्र हित में जारी रहेगा आंदोलन

देवेंद्र महतो के समर्थकों ने कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार और न्याय के लिए है. उन्होंने कहा कि जब तक मामले का उचित समाधान नहीं होता, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी.

त्रकारिता और सामाजिक सरोकार की जिम्मेदारी

शंकर यादव ने कहा कि पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाया जाए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द हस्तक्षेप कर मामले का समाधान कराने की मांग की, ताकि किसी भी होनहार छात्र का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो.

रैली में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

रैली में अजय ठाकुर, शशि शेखर, उमेश पासवान, वीरेंद्र शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, कृष्णा पासवान, चंदन कुमार, मोनू सिंह, मो. फैजान अजमेरी, संतोष कुमार और मिथुन कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र एवं समर्थक शामिल हुए.
ALSO READ: रांचीः राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदीप वर्मा, किया गया स्वागत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *