JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का बड़ा हमला, बोले- CBI जांच से ही खुलेगा मुख्य सरगना का राज

Bokaro: आजसू सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो बुधवार शाम बोकारो पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं...

Bokaro: आजसू सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो बुधवार शाम बोकारो पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद और छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग दोहराई.

सरकार के फैसले पर उठाए सवाल

मीडिया से बातचीत में सुदेश महतो ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि सरकार का निर्णय कोर्ट में टिकने वाला नहीं है. अब वही हुआ. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से CBI जांच के संबंध में नोटिस भी भेजा गया है.

CID जांच पर उठाया भरोसे का सवाल

राज्य की CID जांच पर भरोसे को लेकर पूछे गए सवाल पर सुदेश महतो ने कहा कि CID के ही बयानों में विरोधाभास है. उन्होंने कहा कि पहले CID की ओर से कहा गया था कि कोई घोटाला या त्रुटि नहीं हुई है, जबकि अब जांच में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आने और कई लोगों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है.

मुख्य सरगना तक पहुंचने की मांग

सुदेश महतो ने कहा कि अभी कुछ छोटे स्तर के लोगों को पकड़ा गया है, लेकिन मामले के मुख्य सरगना तक पहुंचना बाकी है. उनके अनुसार मुख्य सरगना तक तभी पहुंचा जा सकता है, जब पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए.

छात्रों के भविष्य का सवाल

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का सीधा असर राज्य के युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है. ऐसे में सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और CBI जैसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच करानी चाहिए, ताकि पूरे मामले का सच सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो.

ALSO READ: कोडरमा: अवैध बालू लदा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *