Bokaro: बोकारो रेलवे स्टेशन के 6 नंबर रेलवे ट्रैक से बुधवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. बालीडीह थाना पुलिस द्वारा ट्रैक से सिर कटा शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. GRP थाना प्रभारी अमरेंद्र कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल बालीडीह थाना क्षेत्र में पड़ता है. बालीडीह पुलिस के साथ-साथ GRP की टीम भी मौके पर पहुंची थी.

मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के 22 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो जमुई जिले के धर्मपुर गांव का निवासी था. उन्होंने कहा कि मृतक विक्षिप्त था या किसी मामले को लेकर डिप्रेशन में था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ALSO READ: कोडरमा: अवैध बालू लदा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

