नेपाल में बाढ़: सोनू सूद ने कहा- ‘तुम अकेले नहीं हो नेपाल, मदद करने का हौसला लेकर आ रहे हैं’

Floods in Nepal: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद हालात चिंताजनक हैं. इस प्राकृतिक आपदा...

Floods in Nepal: Sonu Sood says, "You are not alone, Nepal; we are coming with the resolve to help."

Floods in Nepal: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद हालात चिंताजनक हैं. इस प्राकृतिक आपदा में 95 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है और 500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. बाढ़ के हालातों के बीच सोनू सूद ने नेपाल के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. कई अन्य सेलेब्स ने भी अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं.

सोनू सूद ने क्या कहा?

जरूरतमंदों की मदद की बात हो, तो अभिनेता सोनू सूद हमेशा आगे रहते हैं. बाढ़ के हालातों का सामना कर रहे नेपाल के लिए भी वे सपोर्ट में आए हैं. उन्होंने नेपाल के लोगों को हिम्मत देते हुए एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा किया है.
सोनू सूद ने लिखा है, ‘नेपाल, तुम अकेले नहीं हो. हम आपके लिए खाना, रहने की जगह और फिर से सब कुछ बनाने में मदद करने का हौसला लेकर आ रहे हैं.’

यह भी पढ़ें: बाढ़ से नेपाल में तबाही: जलप्रलय में 500 लोगों के लापता होने की आशंका, 95 लोगों के मिले शव, पीएम मोदी ने मदद का दिया भरोसा

मनीषा कोइराला ने की अपील- नेपाल के लिए करें प्रार्थना

नेपाली मूल की चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है. उन्होंने बाढ़ के इन हालातों में लोगों से नेपाल के लिए प्रार्थना करने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *