Ranchi: राज्य के 54 लाख बिजली उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगने वाला है. कल यानि 25 मार्च को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग नई बिजली दर जारी करेगा. इससे पहले आयोग बिजली दर को लेकर पांचों प्रमंडल में जन सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर चुका है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम में बिजली दर में 60 फीसदी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव आयोग को सौंपा है. अगर ऐसा होता है तो राज्य के लोगों को भारी भरकम बिजली बिल भुगतान करना पड़ेगा. अभी 6.85 प्रति यूनिट की दर से भुगतान किया जा रहा है. राशि बढ़ने पर 10.96 रुपए प्रति यूनिट देना होगा. औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 9.10 रुपए प्रति यूनिट और कृषि सिंचाई के लिए 5.30 रुपए से बढ़ाकर 9 से 10 रुपए प्रति यूनिट करने का भी प्रस्ताव है.
ऐसा है बिजली वितरण निगम का प्रस्ताव
घरेलू उपभोक्ता(ग्रामीण)
• ग्रामीण:वर्तमान दर: 6.70 रुपए प्रति यूनिट
• फिक्स्ड चार्ज: 75 रुपए मासिक
• प्रस्तावित दर:10.20 रुपए प्रति यूनिट
• प्रस्तावित फिक्स्ड चार्ज:125 रुपए मासिक
घरेलू उपभोक्ता(शहरी)
• वर्तमान दर: 6.85 रुपए प्रति यूनिट
• फिक्स्ड चार्ज: 100 रुपए मासिक
• प्रस्तावित दर: 10.30 रुपए प्रति यूनिट
• प्रस्तावित फिक्स्ड चार्ज: 150 रुपए मासिक
एचटी
• वर्तमान दर: 6.40 रुपए प्रति यूनिट
• फिक्स्ड चार्ज: 150 रुपए मासिक
• प्रस्तावित दर: 9.40 रुपए प्रति यूनिट
• प्रस्तावित फिक्स्ड चार्ज: 350 रुपए केवीए/मासिक
कॉमर्शियल उपभोक्ता(ग्रामीण)
• वर्तमान दर: 6.20 रुपए यूनिट
• फिक्स्ड चार्ज: 120 रुपए मासिक
• प्रस्तावित दर: 10.60 रुपए प्रति यूनिट
• प्रस्तावित फिक्स्ड चार्ज: 160 प्रति किलोवाट मासिक
कॉमर्शियल उपभोक्ता(शहरी)
• वर्तमान दर: 6.70 रुपए प्रति यूनिट
• फिक्स्ड चार्ज: 200 रुपए प्रति किलोवाट/मासिक
• प्रस्तावित दर: 11.00 रुपए यूनिट
• प्रस्तावित फिक्स्ड चार्ज: 250 रुपए प्रति किलोवाट/मासिक
सिंचाई
• वर्तमान दर: 5.30 रुपए प्रति यूनिट
• फिक्स्ड चार्ज: 50 रुपए प्रति एचपी/मासिक
• प्रस्तावित दर: 9.00-10.00 रुपए प्रति यूनिट
• प्रस्तावित फिक्स्ड चार्ज: 50 रुपए प्रति एचपी/मासिक
औद्योगिक उपभोक्ताएलटीआईएस
• वर्तमान दर: 6.10 रुपए प्रति केवीएएच
• फिक्स्ड चार्ज: 150 रुपए प्रति केवीए/मासिक
• प्रस्तावित दर: 9.10 रुपए प्रति केवीएएच
• प्रस्तावित फिक्स्ड चार्ज: 200 रुपए प्रति केवीए/मासिक
एचटीआईएस
• वर्तमान दर: 5.90 रुपए प्रति केवीएएच
• फिक्स्ड चार्ज: 400 रुपए केवीए/मासिक
• प्रस्तावित दर: 9.25 रुपए प्रति केवीएएच
• प्रस्तावित फिक्स्ड चार्ज: 500 रुपए प्रति केवीए/मासिक
