Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल में भाकपा की बैठक, हजारीबाग कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे कार्यकर्ता

Bokaro : भाकपा बोकारो थर्मल शाखा की बैठक गुरुवार को डीवीसी मजदूर संघ कार्यालय में मो. शाहजहां की अध्यक्षता में हुई. बैठक...

CPI meeting
CPI meeting in Bokaro Thermal

Bokaro : भाकपा बोकारो थर्मल शाखा की बैठक गुरुवार को डीवीसी मजदूर संघ कार्यालय में मो. शाहजहां की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं एटक के वरिष्ठ नेता राम स्वरूप पासवान के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखकर की गई.

मंत्री ब्रज किशोर सिंह ने कहा…

बैठक में अंचल मंत्री ब्रज किशोर सिंह ने बेरमो अंचल परिषद की बैठक की रिपोर्ट प्रस्तुत की. उन्होंने बताया कि हुल दिवस के अवसर पर 30 जून को हजारीबाग में भाकपा के राज्य सचिव महेंद्र पाठक के आह्वान पर राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.

उन्होंने जानकारी दी कि सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा, झारखंड प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद पी. संतोष कुमार, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे. शाखा सचिव रामेश्वर साव ने कहा कि बोकारो थर्मल शाखा भाकपा का मजबूत और सक्रिय संगठन रही है. ऐसे में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में शामिल होकर संगठन की ताकत का प्रदर्शन करना चाहिए.

बैठक में कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 जून को हजारीबाग में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बोकारो थर्मल शाखा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे. बैठक में जानकी महतो, मुखिया विश्वनाथ महतो, देवाशीष रजवार, नवीन पाठक, असीम तिवारी, सत्यजीत राय, पप्पू शर्मा, अर्जुन राम, रामचंद्र ठाकुर, अमृत महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ALSO READ: कोडरमा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर, रातभर रेल पटरी किनारे पड़ा रहा घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *