Koderma: जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर पचगावां मोड़ स्थित आयसर पेट्रोल पंप के समीप हुआ. घायल युवक की पहचान निरो नावाडीह निवासी 23 वर्षीय सीताराम सिंह के रूप में हुई है. वह कृष्णा सिंह उर्फ किशुन सिंह का पुत्र है.
जानकारी के अनुसार, सीताराम सिंह गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र स्थित गुरहा पत्थर खदान में पोकलेन मशीन चलाने का काम करता है. गुरुवार रात काम खत्म कर वह अपनी बाइक (JH 02 AG 3662) से घर लौट रहा था. इसी दौरान आयसर पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसकी तत्काल मदद नहीं की. बाद में किसी राहगीर ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेजा, जहां उसका इलाज जारी है.
ALSO READ: रामगढ़: ट्रक और सवारी गाड़ी के बीच टक्कर, सात लोगों की मौके पर हुई मौत


