सरायकेला : हिंदी फिल्म ‘द गार्डन’ की शूटिंग शुरू, मूवी में झारखंड के कलाकार भी निभा रहे अहम भूमिका

Saraikela: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्मित हो रही हिंदी फिल्म “द गार्डन” की शूटिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म का निर्माण राजेंद्र...

Saraikela: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्मित हो रही हिंदी फिल्म “द गार्डन” की शूटिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म का निर्माण राजेंद्र तिवारी और कल्पना थापा कर रहे हैं, जबकि लेखन एवं निर्देशन की जिम्मेदारी जगदीश्वर थापा के हाथों में है. जगदीश्वर थापा नेपाल सरकार के चलचित्र विकास बोर्ड के सक्रिय सदस्य हैं और अपने नवाचारपूर्ण फिल्मांकन शैली के लिए जाने जाते हैं. फिल्म के छायांकन का कार्य कृष्णा श्रेष्ठा संभाल रहे हैं, जबकि नवराज घिमिरे कार्यकारी निर्माता की भूमिका में हैं. वर्तमान में फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अमेठी और लखनऊ में की जा रही है.

ये भी पढ़ें : लोहरदगा: बॉक्साइट डंपिंग यार्ड में मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर तनाव

फिल्म का संदेश- कर्मों का फल मिलता है अवश्य

फिल्म की कहानी समाज को एक गहरा संदेश देती है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है तथा प्रकृति का न्याय अटल और निष्पक्ष होता है. वहीं फिल्म निर्माता के अनुसार, इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों में प्रदर्शित करने की योजना है. फिल्म में नेपाल के सुपरस्टार प्रमोद अग्रहरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला के परिवार से संबंध रखने वाले दीपक कोइराला भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में विवेक सिंह ठाकुरी, मुख्य अभिनेत्री के रूप में नीना तथा उनके अपोजिट राजेंद्र तिवारी दिखाई देंगे. साथ ही रूपा मनाधार और अनुजा सिंह भी अपनी अभिनय प्रतिभा से कहानी को नया आयाम देंगी.

ये भी पढ़ें : झारखंड सरकार ने दी बजट खर्च की हरी झंडी: एक अप्रैल से शुरू होगा व्यय, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

फिल्म में स्थानीय कलाकारों का मौका

झारखंड के लिए गर्व की बात है कि सरायकेला-खरसावां जिले के कलाकार अमित मोदक इस फिल्म में अभिनेता के रूप में नजर आएंगे. वहीं चिलगु गांव निवासी दिनबंधु पांडा (दीना पांडा) सह-निर्देशक की भूमिका निभा रहे हैं. कोल्हान प्रमंडल के कलाकारों की यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण मानी जा रही है. उल्लेखनीय है कि अमित मोदक और दिनबंधु पांडा इससे पहले भी कई परियोजनाओं में साथ काम कर चुके हैं. उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल चुका है. अमित मोदक को हाल ही में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया है. भविष्य की योजनाओं को लेकर कोल्हान के कलाकारों ने झारखंड के जनजातीय नायकों पर आधारित बायोपिक फिल्मों के निर्माण की इच्छा जताई है. इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से सहयोग की मांग की है, ताकि झारखंड की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर और मजबूती मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *