गिरिडीह स्टेशन का DRM ने किया निरीक्षण, जल्द मिलेंगी नई सुविधाएं

गिरिडीह: पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के नए रेल प्रबंधक (डीआरएम) संग्रह मौर्य गुरुवार को स्पेशल बोगी से गिरिडीह रेलवे स्टेशन...

गिरिडीह: पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल के नए रेल प्रबंधक (डीआरएम) संग्रह मौर्य गुरुवार को स्पेशल बोगी से गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां स्टेशन प्रबंधक समेत अन्य रेलवे कर्मियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान दिए कई निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन प्रबंधन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने साफ किया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाए.

यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम संग्रह मौर्य ने कहा कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. साथ ही उन्होंने बताया कि स्टेशन से जल्द कुछ नई बोगियां भी जोड़ी जाएंगी.

Also Read: झारखंड में गैस संकट गहराया: मंत्री इरफान अंसारी सख्त, जांच के आदेश

ट्रैक मरम्मत के कारण प्रभावित है ट्रेन परिचालन

उन्होंने गिरिडीह-मधुपुर सवारी गाड़ी के परिचालन में आ रही दिक्कतों पर भी बात की. बताया कि रेलवे लाइन में ट्रैक मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके कारण ट्रेन समय पर नहीं चल पा रही है. यह कार्य एक-दो महीने में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद ट्रेन का परिचालन सामान्य और समयबद्ध हो जाएगा.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस मौके पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक भावना जैन, आशीष कुमार सिंह, वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक (आसनसोल) तथा गिरिडीह रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक एमडी जाकिर हुसैन समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *