Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची में नए सहायक बिशप आनंद डेविड खलखो का प्रतिष्ठापन, समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Ranchi: रांची महाधर्मप्रांत को नया सहायक बिशप मिल गया है. डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित आर्चबिशप हाउस में नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद...

Ranchi

Ranchi: रांची महाधर्मप्रांत को नया सहायक बिशप मिल गया है. डॉ. कामिल बुल्के पथ स्थित आर्चबिशप हाउस में नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खलखो के अभिषेक और प्रतिष्ठापन का विशेष समारोह आयोजित किया गया. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. उन्होंने आनंद डेविड खाल्खो को नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

सेवा, शांति और सद्भाव की उम्मीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ आनंद डेविड खलखो समाज और लोगों के बीच सेवा, शांति और सद्भाव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने समाजहित में उनके योगदान की कामना की.

धार्मिक परंपराओं के साथ हुआ अभिषेक

कार्यक्रम में आर्चबिशप विंसेंट आइंद, फादर अजित कुमार खेस सहित कई धर्मगुरु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. धार्मिक परंपराओं और विधि-विधानों के साथ आनंद डेविड खलखो ने सहायक बिशप की जिम्मेदारी ग्रहण की.समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और चर्च समुदाय के सदस्य भी मौजूद रहे. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ.

ALSO READ: JSLPS की नई HR व्यवस्था लागू, करीब 1,300 नए पदों पर रोजगार का रास्ता साफ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *