Ranchi: रांची में आज राज्यभर से आए JSLPS के कर्मचारियों ने नई मानव संसाधन (HR) व्यवस्था लागू होने पर आभार जताया. कर्मचारियों ने इसे लंबे समय से प्रतीक्षित फैसला बताते हुए खुशी जाहिर की. दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि नई HR व्यवस्था का उद्देश्य JSLPS को और मजबूत बनाना और ग्रामीण विकास के काम को गति देना है. इसके तहत करीब 1,300 अतिरिक्त पदों पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि इससे JSLPS की कार्यक्षमता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी. साथ ही राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे.


युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक HR पॉलिसी नहीं है, बल्कि संस्था को मजबूत करने और युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने रांची पहुंचे सभी JSLPS कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका विश्वास और समर्थन संस्था को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है.


