रांची : रामनवमी को देखते हुए बिजली वितरण निगम ने बनाया कंट्रोल रूम, टोल फ्री नंबर 18003456570 जारी

Ranchi: रामनवमी को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने कुसई कॉलोनी में कंट्रोल रूप स्थापित किया है. कंट्रोल रूम में...

Ranchi: रामनवमी को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने कुसई कॉलोनी में कंट्रोल रूप स्थापित किया है. कंट्रोल रूम में कर्मियों की तैनाती कर दी गई है. राजधानी रांची में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी तैयारी की गई है. शोभायात्रा के दौरान अलग-अलग इलाकों में बिजली बहाल करने के लिए जूनियर इंजीनियरों की ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : पलामू : रूस में नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रज्ञा केंद्र का संचालक

सुरक्षा के विशेष इंतजाम

शोभायात्रा मार्ग में आने वाले ट्रांसफॉर्मर और अन्य बिजली उपकरणों के पास टेंपरेरी बैरिकेड्स, वार्निंग साइन और डेंजर बोर्ड लगाए गए हैं. महावीर मंडल रांची और विभिन्न अखाड़ों को एसओपी जारी किया गया है. बिजली से जुड़ी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं.

ये भी पढ़ें : रांची : रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मेन रोड में पुलिस का फ्लैग मार्च

इन नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क

• विद्युत नियंत्रण कक्ष, कुसई कॉलोनी: 9431135682
• विद्युत अधीक्षण अभियंता, आपूर्ति अंचल, रांची: 9431135662
• टॉल फ्री नंबर: 18003456570
• कार्यपालक अभियंता रांची सेंट्रल: 9431135613
• कार्यपालक अभियंता, डोरंडा: 9431135608
• कार्यपालक अभियंता, न्यू कैपिटल: 9431135620
• कार्यपालक अभियंता, रांची पूर्वी: 9431135614
• कार्यपालक अभियंता, रांची पश्चिमी: 9431135664
• कार्यपालक अभियंता, कोकर: 9431135615
• कार्यपालक अभियंता, खूंटी: 9431135616

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *