Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी फरार

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप जब्त...

Simdega Police
छापेमारी में जब्त शराब के साथ सिमडेगा पुलिस

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप जब्त की है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सतर्कता साफ झलकती है. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने बताया, कि एसपी सिमडेगा को सूचना मिली थी कि बांसजोर ओपी क्षेत्र के सिहराजोर जामडीह के पास कृष्णा सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें बांसजोर ओपी प्रभारी दीपेश कुमार भी शामिल थे.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कृष्णा सिंह के आवास पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 196 बोतल अंग्रेजी शराब और 12 बोतल बीयर बरामद की. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कृष्णा सिंह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रांची : रामनवमी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मेन रोड में पुलिस का फ्लैग मार्च

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *