JBNL का बड़ा प्लान: 2031 तक 70.92 लाख उपभोक्ता, 16581 मिलियन यूनिट खपत, 12,828 करोड़ की बिजली खरीद

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने स्वीकृति दे दी है. यह...

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान को झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने स्वीकृति दे दी है. यह प्लान वित्तीय वर्ष 2030-31 तक के लिए तैयार किया गया है. इसके तहत राज्य में बिजली उपभोक्ताओं, खपत और खरीद में बड़े स्तर पर वृद्धि का अनुमान जताया गया है.

2031 तक 70 लाख से अधिक होंगे उपभोक्ता

बिजनेस प्लान के अनुसार वित्तीय वर्ष 2030-31 तक राज्य में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 70,92,284 तक पहुंच जाएगी. वर्तमान समय की तुलना में यह एक बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है, जो राज्य में बढ़ती बिजली मांग को दर्शाती है.

बिजली खपत में भी बड़ा इजाफा

प्लान के मुताबिक 2030-31 तक राज्य में 16,581.55 मिलियन यूनिट बिजली की खपत होगी. बढ़ती आबादी, औद्योगिक विस्तार और शहरीकरण के कारण बिजली की मांग में लगातार वृद्धि का अनुमान लगाया गया है.

Also Read: रांची: रातू रोड फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत,आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को फूंका

बिजली खरीद पर खर्च होंगे 12,828 करोड़ रुपए

राज्य में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 2030-31 तक 12,828.43 करोड़ रुपए की बिजली खरीद की जाएगी. हर वर्ष बिजली खरीद पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ेगा.

वर्षवार बिजली खरीद (करोड़ रुपए में)

• 2026-27: 8,746.95 करोड़

• 2027-28: 9,664.14 करोड़

• 2028-29: 10,621.16 करोड़

• 2029-30: 11,672.77 करोड़

• 2030-31: 12,828 करोड़

वर्षवार बिजली खपत (मिलियन यूनिट में)

• 2026-27: 12,417.01

• 2027-28: 13,268.05

• 2028-29: 14,576.33

• 2029-30: 15,522.82

• 2030-31: 16,581.55

वर्षवार उपभोक्ताओं की संख्या

• 2026-27: 59,03,923

• 2027-28: 61,69,444

• 2028-29: 64,54,634

• 2029-30: 67,61,498

• 2030-31: 70,92,284

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *