Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: कांग्रेस महिला मोर्चा ने चलाया ‘विशेष सदस्यता अभियान’, 23 महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन

  Jamtara: बुधवार को जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित मंत्री आवास में कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से आयोजित विशेष सदस्यता अभियान के...

JAMTARA
23 महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन

 

Jamtara: बुधवार को जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित मंत्री आवास में कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से आयोजित विशेष सदस्यता अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की 23 महिलाओं ने अन्य राजनीतिक दलों का साथ छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वर्षा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें .

‘कांग्रेस हमेशा महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी हैं’-पूर्व सांसद फुरकान अंसारी

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व देने वाली पार्टी रही है. उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए.

‘महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त कांग्रेस का उद्देश्य’-स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है. उन्होंने नई सदस्याओं का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने एसआईआर अभियान को लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए लोगों से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और किसी भी त्रुटि का समय पर सुधार कराने की अपील की.

ALSO READ: जामताड़ा : 6 करोड़ की लागत से साढ़े सात किमी सड़क होगी दुरुस्त, मंत्री इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास

add1

महिलाओं का कांग्रेस में अंगवस्त्र पहनाकर किया गया स्वागत

कार्यक्रम में नई सदस्य बनी महिलाओं का कांग्रेस में अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया. सदस्यता ग्रहण करने वालों में मंजू देवी, दिया कुमारी, पुनीता श्रीवास्तव, विवा राउत, प्रियंका मंडल, रिजवाना खातून, सुनीता सेन, पिंकी कुमारी, आशा देवी, बबली देवी, रेखा देवी, जबा देवी, टुम्पा देवी, आरती कुमारी, रेखा कुमारी, बबीता देवी, ममता देवी, बीना देवी, मेहनाज खातून, बेबी बीबी, ममता देवी, पीयू चटर्जी और मानसी मंडल शामिल रहीं. कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया तथा अधिक से अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का संकल्प दोहराया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *