Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: चौपारण में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर जानलेवा हमला, सिर पर लोहे की रॉड से वार

Hazaribagh: चौपारण थाना क्षेत्र के हजारीधमना गांव में एक महिला के साथ कथित छेड़खानी का विरोध करने पर जानलेवा हमला किए जाने...

hazaribagh acdent

Hazaribagh: चौपारण थाना क्षेत्र के हजारीधमना गांव में एक महिला के साथ कथित छेड़खानी का विरोध करने पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने गांव के विजय भुईयां (पिता- स्व. वजीर भुईयां) पर घर में घुसकर छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला करने का आरोप लगाया है. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

क्या है मामला 

पीड़िता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह घर में अकेली थी. आरोप है कि इसी दौरान विजय भुईयां उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा. महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया. हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. फरहाना महफूज ने बताया कि महिला के सिर में गहरी चोट लगी है. बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उसे सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा गया है.

मामले की जांच

पीड़िता ने कहा कि इलाज के बाद वह चौपारण थाना में आरोपी विजय भुईयां के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएगी. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद हजारीधमना गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है. ग्रामीणों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

AlsoRead:रिकॉर्ड आय: 2026-27 की पहली तिमाही में दक्षिण पूर्व रेलवे ने कबाड़ निस्तारण से कमाया मुनाफा, ₹148.54 करोड़ की रिकॉर्ड आय अर्जित

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *