Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: DJ कंपटीशन पर कसा शिकंजा, दो बड़े डीजे जब्त

पलामू: रामनवमी के दौरान बढ़ते शोर-शराबे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर पलामू पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. टाउन थाना...

पलामू: रामनवमी के दौरान बढ़ते शोर-शराबे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर पलामू पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. टाउन थाना क्षेत्र में डीजे बजाने के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बड़े डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया है.

तेज आवाज और भीड़ के बीच बिगड़ी महिला की तबीयत

जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए डीजे में उत्तर प्रदेश का “शगुन डीजे” और मध्य प्रदेश का “नटराज डीजे” शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये दोनों डीजे राज्य के बाहर से लाए गए थे और रामनवमी जुलूस में अत्यधिक तेज आवाज में बजाए जा रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी.

Also Read: CISF जवानों को बड़ा झटका: बोकारो-धनबाद समेत 55 इकाइयों में कठिनाई भत्ता बंद, हर महीने होगी 200 करोड़ की बचत

बाहर से लाए गए डीजे, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

इसी दौरान तेज ध्वनि और भीड़-भाड़ के कारण एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजनों द्वारा टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और दोनों डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया.

बस स्टैंड रोड पर जनरेटर में आग, टला बड़ा हादसा

वहीं, एक दिन पूर्व बस स्टैंड रोड पर भी लापरवाही का एक मामला सामने आया, जहां डीजे से जुड़े डीजी जनरेटर में ओवरलोड के कारण आग लग गई. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई.

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *