Patna: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इस कार 81.79 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास किया है. शिक्षा मंत्री ने सभी छात्र और छात्राओं को मैट्रिक परीक्षा पास करने की बधाई दी. टॉपर में दो छात्राएं शामिल हैं. इसमें सिमुलतला विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है. टॉप-5 में 13 विद्यार्थियों का नाम शामिल है. वहीं, रैंक 6 से 10 तक कुल 26 विद्यार्थी हैं. इस प्रकार टॉप-10 की सूची में 149 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : रांची: अनगड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने दो भाइयों को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत
मैं वैज्ञानिक बनना चाहती हूं : पुष्पांजलि कुमारी
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा की टॉपर पुष्पांजलि कुमारी ने कहा कि मुझे टॉप करके अच्छा लग रहा है. परिवार में सभी लोग काफी खुश हैं. सिमुलतला आवासीय विद्यालय में काफी अच्छी पढ़ाई मिली. पिता के मार्गदर्शन में यह परिणाम हासिल कर पाई हूं. शुरुआत से ही पिताजी ही पढ़ाया करते थे. सिमुलतला जाने के बाद जब भी छुट्टियों में घर आती थी तो पिताजी ही पढ़ाया करते थे. पुष्पांजलि ने कहा कि मैं 15 घंटे रोज पढ़ाई करती थी. पूरे साल काफी मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल हुआ. मैं भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहती हूं.
पहले स्थान पर दो छात्राओं के नाम
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट में खास बात यह है कि इस बार पहले स्थान पर दो छात्राएं शामिल हैं. इसमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप टॉप किया है. दोनों ने 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है. बिहार बोर्ड ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है.
ये भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग में लड़की के कहने पर बोकारो के युवक ने गढ़वा जाकर दुकानदार को मारी गोली
मैट्रिक परीक्षा के कुछ आंकड़े
मैट्रिक परीक्षा में 4,43,723 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए. द्वितीय श्रेणी में 4,75,511 विद्यार्थी सफल हुए. तृतीय श्रेणी में 3 लाख 3 हजार 103 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. उत्तीर्ण का कुल प्रतिशत 81.79 फीसदी है. 6 लाख 1 हजार 390 छात्र जबकि 6 लाख 34 हजार 356 छात्राएं पास हुए हैं.
