Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: दुमका में पति के डांस पर विवाद तो पलामू में प्रेमी से अनबन के बाद गई दो लोगों की जान

रांची: दुमका और पलामू जिलों से दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं, जहां भावनाओं के आवेग और आपसी अनबन ने...

रांची: दुमका और पलामू जिलों से दिल दहला देने वाली खबरें सामने आई हैं, जहां भावनाओं के आवेग और आपसी अनबन ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. पहली घटना में पति के डांस बंद न करने पर पत्नी ने कीटनाशक खा लिया, वहीं दूसरी घटना में प्रेमी से फोन पर हुई बहस के बाद एक नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

दुमका में शादी के जश्न के बीच पसरा सन्नाटा

दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरों गांव में शनिवार की रात खुशियों का माहौल था, जो देखते ही देखते मातम में बदल गया. जानकारी के अनुसार, मनोज राय अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से वापस आए थे. घर में डीजे बज रहा था और मनोज उत्साह में डांस कर रहे थे.

उनकी पत्नी सूर्या देवी ने उन्हें नाचने से मना किया, लेकिन मनोज ने उनकी बात अनसुनी कर दी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई. आवेश में आकर सूर्या देवी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया. आनन-फानन में उन्हें फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पलामू में प्रेमी से विवाद के बाद नाबालिग ने लगाया फंदा

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से एक और घटना सामने आई है. यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने प्रेम प्रसंग और तनाव के चलते आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग कुछ दिनों पहले अपने बुआ के घर लेस्लीगंज आई थी। शनिवार की शाम लगभग 4 बजे वह अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी. बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हुआ। इस विवाद से आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *