Click Here
Click Here
Click Here

‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, लेकिन जनता के मुद्दों पर मौन : कांग्रेस

Ranchi: प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित “मन की बात” के 132वें एपिसोड को...

Ranchi: प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित “मन की बात” के 132वें एपिसोड को लेकर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक ने कोना में बैठकर डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम सुना. लेकिन यह विडंबना है कि प्रधानमंत्री अपने पूरे कार्यकाल में सिर्फ अपने मन की बात करते हैं, जनता के काम की बात कभी नहीं करते. संसद में विपक्ष द्वारा महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर कई सवाल उठाए गए, पर प्रधानमंत्री ने किसी भी सवाल का जवाब देना उचित नहीं समझा. ईरान, इज़रायल और अमेरिका के तनावपूर्ण हालात पर भी प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई स्पष्ट और सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई.

ये भी पढ़ें : 1 अप्रैल 2026 से UPI में बड़े बदलाव: OTP से नहीं होगी सभी पेमेंट, जानें नए नियम

‘एलपीजी गैस की कीमत में बढ़ोतरी ने तोड़ दी है आमजन की कमर’

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देश में एलपीजी गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है. शहरों से लेकर गांव तक लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं. दूसरी ओर प्रधानमंत्री और उनके मंत्री “सोर्सेस” का हवाला देते हुए कहते हैं कि हमारे पास गैस का पर्याप्त भंडार है. तो फिर इतनी लंबी लाइनें क्यों लग रही हैं? जनता परेशान क्यों है? कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को “मन की बात” करने से पहले जनता के मन की बात सुनने की जरूरत है, और देश के ज्वलंत मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए. प्रधानमंत्री जनता के सवालों पर सीधे जवाब दें और इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर ठोस कार्रवाई करें.

ये भी पढ़ें : ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा- ‘युद्ध के समय भारत डटकर परिस्थितियों का कर रहा मुकाबला’

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *