Click Here
Click Here
Click Here

पारदर्शिता और जनहित के मूल्यों के साथ करें दायित्वों का निर्वहनः CM

Ranchi: झारखंड में प्रशासनिक सुचिता और सूचना के अधिकार को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बुधवार को...

Ranchi: झारखंड में प्रशासनिक सुचिता और सूचना के अधिकार को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बुधवार को राज्य सूचना आयुक्तों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकभवन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत की और नवनियुक्त आयुक्तों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

 CM ने कहा पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया लोकतंत्र की आधारशिला

मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता और जवाबदेही को लोकतंत्र की आधारशिला बताया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, आप सभी पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के मूल्यों को और सुदृढ़ करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

RTI व्यवस्था को मिलेगी मजबूती 

यह नियुक्ति राज्य में आरटीआई आवेदनों के त्वरित निष्पादन और सरकारी कामकाज में आम जनता की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्तों को जोहार अर्पित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Read Also: झारखंड : IAS कैडर में किसका राज, टॉप लेवल के अफसरों का डोमेसाइल दूसरे राज्यों का, 53 अधिकारी हैं राज्य के निवासी

राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 

लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो तथा शिवपूजन पाठक को झारखंड राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई. राज्यपाल ने कहा कि विश्वास है कि आप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे.

add1

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *