Click Here
Click Here
Click Here

विष्णुगढ़ कांड पर तेज हुई सियासत, अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से मुलाकात कर CBI जांच और कार्रवाई की मांग की

हजारीबाग: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में हुई विभत्स घटना को लेकर कई दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर अखिल भारतीय...

हजारीबाग: विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में हुई विभत्स घटना को लेकर कई दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. उन्होंने हजारीबाग जिला और पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है.

CBI जांच और मुआवजे की मांग

राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में अंबा प्रसाद ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी CBI से कराने की मांग की. साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा और पुनर्वास देने का अनुरोध किया. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में महिला आयोग को सक्रिय किया जाना बेहद जरूरी है ताकि ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय मिल सके.

घटना को बताया निर्भया कांड से भी ज्यादा भयावह

अंबा प्रसाद ने राज्यपाल को अवगत कराते हुए कहा कि यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी अधिक दर्दनाक और घृणित है. उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है और प्रशासन संवेदनशील मामलों को गंभीरता से नहीं ले रहा है.

Also Read: झारखंड में आसमान से बरसती मौत: राज्य गठन से अब तक 5000 लोग काल के गाल में समा गए

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

पूर्व विधायक ने कहा कि इतने जघन्य अपराध के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है. इससे साफ है कि या तो मामले को दबाने की कोशिश हो रही है या फिर जांच में गंभीरता की कमी है. उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति से आम जनता का भरोसा पुलिस व्यवस्था से उठता जा रहा है.

कड़ी कार्रवाई की मांग

अंबा प्रसाद ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण, संबंधित डीएसपी और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को निलंबित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

राज्यपाल ने दिया आश्वासन

राज्यपाल संतोष गंगवार ने अंबा प्रसाद की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है और लोगों की नजर अब आगे की कार्रवाई पर टिकी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *