Click Here
Click Here
Click Here

शराबियों का अड्डा बना जपला रेलवे ओवरब्रिज, लोगों में डर का माहौल

Palamu: जिला के हुसैनाबाद शहर स्थित जपला रेलवे ओवरब्रिज इन दिनों असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बनता दिखाई दे रहा है....

Palamu: जिला के हुसैनाबाद शहर स्थित जपला रेलवे ओवरब्रिज इन दिनों असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बनता दिखाई दे रहा है. ओवरब्रिज पर अंधेरे का फायदा उठाकर रात के समय खुलेआम शराब पी जा रही है. शराब पीने के बाद कांच की बोतलें वहीं फेंक दी जाती हैं और तोड़ दी जाती हैं, जिससे कई स्थानों पर टूटे हुए बोतल और कांच के टुकड़े कई दिनों से पड़े हुए हैं.

देर रात लगता है युवकों का जमावड़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात ओवरब्रिज पर युवकों का जमावड़ा लगा रहता है. शराब पीने की वजह से रात में गुजरने वाले लोग असहज महसूस करते हैं. साथ ही आने-जाने वालों में डर का माहौल बना रहता है.

Also Read: PLFI के नाम पर रंगदारी: एक करोड़ की डिमांड, जमीन विवाद में व्हाट्सएप से जान से मारने की धमकी

चुनाव से पहले उठा था प्रकाश व्यवस्था का मुद्दा

बताया जाता है कि नगर पंचायत चुनाव से पहले हुई एक बैठक में रेलवे ओवरब्रिज पर प्रकाश व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया गया था. बैठक में ओवरब्रिज पर लाइट लगाने की बात कही गई थी, लेकिन खंभा लगाने के विवाद में मामला दबकर रह गया.

लाइट नहीं होने से बढ़ रही समस्या

लोगों का कहना है कि यदि ओवरब्रिज पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होती, तो वहां इस तरह शराबियों का जमावड़ा नहीं लगता. आज भी रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर किनारे-किनारे बियर और शराब की बोतलें फेंकी हुई देखी जा सकती हैं. साथ ही धूल, डस्ट और गिट्टी भी किनारों पर जमा है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से पहल करते हुए रेलवे ओवरब्रिज पर लाइट की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *