बंदगांव: 6 महीने से अंधेरे में हरनी गांव का रतली टोला, बिजली विभाग के एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Bandgaon: पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत सावनिया पंचायत के हरनी गांव (रतली टोला) में पिछले 6 महीने से ग्रामीण अंधेरे...

Bandgaon: पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत सावनिया पंचायत के हरनी गांव (रतली टोला) में पिछले 6 महीने से ग्रामीण अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं. पिछले वर्ष आकाशीय बिजली गिरने के कारण गांव का 16 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे आज तक नहीं बदला जा सका. बिजली न होने से इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों, बुजुर्गों और बच्चों की स्थिति बदतर हो चुकी है. समाजसेवी लक्षुराम मुंडरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत और उसे बदलने के लिए 1 नवंबर 2025 को ही विद्युत कार्यपालक अभियंता, चक्रधरपुर को लिखित आवेदन दिया गया था. लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. विभाग की इस घोर उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर 16 मई को पुनः बिजली विभाग के अधिकारियों को स्मार-पत्र सौंपा. आवेदन सौंपने के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि 4 से 5 दिनों के भीतर हरनी गांव में नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया जाएगा. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में जल्द ही बिजली बहाल नहीं की गई, तो समस्त ग्रामीण चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग को जाम करने और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की होगी.

यह भी पढ़ें: गुमला: महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *