BCCI से श्रेयस अय्यर को झटका, स्लो ओवर रेट पर लगाया भारी जुर्माना

NEWS DESK: 31 मार्च यानि मंगलवार के दिन पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा. अंतिम...

NEWS DESK: 31 मार्च यानि मंगलवार के दिन पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा. अंतिम ओवर में पंजाब ने गुजरात को मात दी. इस मैच में श्रेयस अय्यर कप्तानी के दौरान स्कोर तो नहीं बना पाए, लेकिन दो चौकों की मदद से उन्होंने 11 गेंदों में 18 रन बनाए.

बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को दिया झटका 

मैच के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल कमेटी के आदेश के तहत श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया. वजह यह थी कि टीम ने समय पर पूरे 20 ओवर पूरे नहीं किए, यानी “स्लो ओवर रेट” का उल्लंघन हुआ. यह अय्यर की पहली गलती थी, इसलिए उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया.

अगर दुबारा हुई गलती तो, इनपर पड़ेगा प्रभाव 

आईपीएल नियमों के अनुसार, अगर वे इस सीजन में दोबारा यही गलती करेंगे, तो जुर्माना 24 लाख रुपए होगा. इसके अलावा, टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी कार्रवाई होगी. बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपए या उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जा सकता है. अगर तीसरी बार टीम समय पर 20 ओवर पूरे नहीं करती है, तो उस मैच में बैन भी लगाया जा सकता है.

आईपीएल ने बयान में क्या कहा

आईपीएल ने बयान में कहा कि यह टीम का इस सीजन में पहला उल्लंघन था. अय्यर को बैटिंग के दौरान चोट भी लगी थी. वह नॉन-स्ट्राइक पर थे, जब कोनोली का शॉट उनके हाथ पर लगा. थोड़ी देर इलाज के बाद उन्होंने फिर से खेलना शुरू किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *