कोडरमा में युवती ने लगाया छेड़खानी और ब्लैकमेल का आरोप, SP से न्याय की गुहार

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के दुरोडीह गांव की 20 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर लगातार छेड़खानी,...

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के दुरोडीह गांव की 20 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर लगातार छेड़खानी, अश्लील टिप्पणी, ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले करीब चार माह से उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को फोन कर अश्लील बातें करता था. साथ ही रास्ते में रोककर छेड़खानी करता और बदनाम करने की धमकी देता था.

20 जून को गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

युवती ने बताया कि 20 जून को आरोपी अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए दोनों बहनों को भगा ले जाने तथा अशोभनीय टिप्पणी करने की धमकी दी. इस घटना के संबंध में एक सप्ताह पहले डोमचांच थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

दुपट्टा खींचने और हाथ पकड़कर छेड़खानी का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि 30 जून की शाम डोमचांच बाजार से लौटने के दौरान आरोपी अपने दो साथियों के साथ फिर पहुंचा. इस दौरान पीछे से उसका दुपट्टा खींचा, हाथ पकड़कर छेड़खानी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया. शोर मचाने पर वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही. पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

ALSO READ : रांचीः जल निकासी की व्यवस्था के लिए विधायक नवीन जयसवाल से मिले दुकानदार, स्थायी समाधान को लेकर हुई बात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *