तकरार : संसद का विशेष सत्र बुलाने पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा- ‘चुनाव में फायदा उठाने की कोशिश’

Delhi : केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस ने...

Delhi : केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार इस कदम के जरिए चुनाव में राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है. पार्टी का कहना है कि यह आचार संहिता का खुला उल्लंघन है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार महिलाओं के आरक्षण कानून और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को जल्दबाजी में लाकर चुनावी लाभ लेना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 2023 में कानून पास होने के बाद 30 महीने तक कोई कदम नहीं उठाया और अब चुनाव के समय इसे आगे बढ़ाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : पलामू में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़: हत्या के आरोपी कुख्यात फैज खान के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश : जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि सरकार का असली उद्देश्य पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव को प्रभावित करना है उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह इतना जरूरी था तो 15 दिन बाद सत्र क्यों नहीं बुलाया गया. उनके मुताबिक यह कदम सीधे-सीधे राजनीतिक लाभ लेने की रणनीति है. कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर भी चिंता जताई है. रमेश ने कहा कि प्रस्तावित बदलाव से छोटे राज्यों और दक्षिण भारत के राज्यों को भारी नुकसान हो सकता है. उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटें 120 तक जा सकती हैं, जबकि केरल जैसे राज्यों की संख्या बहुत कम बढ़ेगी.

जयराम रमेश से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए

कांग्रेस का आरोप है कि परिसीमन को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई. रमेश ने कहा कि ऑफ रिकॉर्ड जानकारी मिली है, लेकिन संसद में इस पर कोई स्पष्ट प्रस्ताव नहीं रखा गया. इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं.

ये भी पढ़ें : झारखंड पुलिस होगी हाईटेक: आधुनिकीकरण के लिए 10.96 करोड़ की लागत से खरीदे जाएंगे आधुनिक उपकरण

“सरकार डिवाइड एंड रूल की नीति पर काम कर रही”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाने का फैसला किया है. कांग्रेस का कहना है कि सरकार डिवाइड एंड रूल की नीति पर काम कर रही है और सभी दलों को साथ लेकर नहीं चलना चाहती. रमेश ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस को बातचीत के लिए पत्र लिखा था, लेकिन कांग्रेस ने सभी दलों की बैठक की मांग की. इसके बावजूद सरकार ने एकतरफा निर्णय लेकर सत्र बुला लिया. राज्यसभा में इस मुद्दे पर पहले ही सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हो चुकी है. नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार को कानून लाने का अधिकार है, जबकि विपक्ष ने इसे दबाव की राजनीति बताया. बता दें कि 16 अप्रैल से शुरू होने वाला यह सत्र तीन दिन तक चल सकता है. इसमें महिलाओं के आरक्षण कानून में संशोधन और लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *