Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कई इलाकों में कल 6 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, किए जाएंगे तार बदलने व मेंटेनेंस कार्य

रांची: राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार (04 अप्रैल 2026) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग द्वारा दी गई जानकारी के...

सांकेतिक तस्वीर

रांची: राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार (04 अप्रैल 2026) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत तार बदलने और लाइन कन्वर्जन का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण कई इलाकों में निर्धारित समय के दौरान बिजली नहीं रहेगी.

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

डोरंडा डिवीजन अंतर्गत 11 केवी अनंतपुर और HSL फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे अनंतपुर रोड नंबर 4 एवं आसपास के इलाके, साथ ही फॉरेस्ट कॉलोनी क्वार्टर्स प्रभावित होंगे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

वहीं, कोकर अवर प्रमंडल के अंतर्गत कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के आसपास का क्षेत्र, चुटिया, साईं कॉलोनी, अयोध्यापुरी रोड नंबर 4, अपना कॉलोनी, सिस्टर बंगला, नीचे कोचा, विराट नगर, लोवाडीह और नामकुम सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

इसके अलावा RDSS योजना के तहत एलटी लाइन कन्वर्जन कार्य के कारण राजू नगर और हेसल इलाके में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी.

वहीं रांची (पूर्वी) डिवीजन के ओरमांझी सब डिवीजन में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 11 केवी ओरमांझी-1, ओरमांझी-2 और बूटी फीडर के अंतर्गत आने वाले इलाकों में तार बदलने का कार्य किया जाएगा. इसके तहत इरबा बाजार टांड़ और इरबा क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. साथ ही शिवाजी नगर, बूटी इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी.

वहीं, बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और विभाग के कार्य में सहयोग करें, ताकि भविष्य में बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें: तीरंदाजी में झारखंड का जलवा, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में ओवरऑल चैंपियन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *