Click Here
Click Here
Click Here

मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ा जनसैलाब, खरीदारी और उत्साह ने तोड़े रिकॉर्ड

    Ranchi: राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में शुक्रवार को खरीदारी अपने चरम पर...

 

 

Ranchi: राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में शुक्रवार को खरीदारी अपने चरम पर रही. सप्ताहांत नजदीक आते ही मेले में लोगों की भीड़ तेजी से बढ़ती नजर आई. दोपहर से ही लोगों का आना शुरू हो गया, जबकि शाम होते-होते पूरा मैदान खरीदारों से खचाखच भर गया. हल्की बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और देर रात तक खरीदारी जारी रही.

वीकेंड पर बढ़ा समय, देश-विदेश के स्टॉल्स बने आकर्षण का केंद्र

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

आयोजकों के अनुसार, शनिवार और रविवार को बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेले का समय बढ़ाकर रात 11 बजे तक कर दिया गया है. फेयर में 12 देशों और 15 राज्यों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. मेले में हैंडीक्राफ्ट, वुडन फर्नीचर, हैंडलूम, इलेक्ट्रिक उपकरण, किचन आइटम, खादी के कपड़े और गिफ्ट आइटम की जमकर खरीदारी हो रही है. वहीं खानपान के स्टॉल पर भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई. राजस्थानी आचार-पापड़, गुजराती नमकीन, जलेबी चिप्स और रागी पापड़ जैसी चीजें खास पसंद की जा रही हैं.

स्थानीय उत्पादों के साथ विशेष आकर्षण, कल होगा ‘किड्स कार्निवल’

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए पलाश मार्ट और ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट स्टॉल भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. यहां शहद, आटा, ज्वार आटा और जनजातीय कला से जुड़े उत्पादों की अच्छी बिक्री हो रही है. वहीं डॉ लाल बड़गिया एक्युप्रेशर संस्थान की ओर से लगाए गए नि:शुल्क शिविर में भी लोगों ने रुचि दिखाई.

मेगा ट्रेड फेयर में बच्चों के लिए 4 अप्रैल को ‘किड्स कार्निवल’ का आयोजन किया जाएगा. शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियां, फन गेम्स और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इसमें भागीदारी पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है.

चैंबर की प्रतिक्रिया और विशिष्ट अतिथियों का दौरा

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इंटरनेशनल और देशभर के स्टॉल्स के कारण रांचीवासियों को एक ही स्थान पर विविधता का अनुभव मिल रहा है. वहीं महासचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शकों को बेहतर व्यावसायिक माहौल देने का प्रयास किया जा रहा है. ट्रेड फेयर में जस्टिस आनंद सेन, अंकित शुक्ला और संजय मिश्रा ने पहुंचकर स्टॉल्स का अवलोकन किया. इस दौरान चैंबर के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

आर्थिक गतिविधियों को मिल रही नई रफ्तार

मेले को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स से साफ है कि यह आयोजन न केवल खरीदारी का बड़ा केंद्र बन गया है, बल्कि शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार दे रहा है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *