चतरा: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या के मामले में चतरा झामुमो ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है. जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने प्रेस वार्ता किया प्रेस वार्ता में चंद्रदेव साहू जिला सचिव, नीतेश कुमार राणा जिला कोषाध्यक्ष , राहुल यादव झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मौजूद रहे. प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने भाजपा के ‘चाल-चरित्र’ पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस घटना पर भाजपा सांप्रदायिक राजनीति कर रही थी, उसका मुख्य आरोपी भाजपा नेता भीम राम ही निकला. झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन ने कहा कि भाजपा केवल जाति-धर्म की लड़ाई और विकास विहीन राजनीति करना जानती है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा महिला सशक्तिकरण का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ उनके नेता बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त पाए जा रहे हैं. ज्ञासेन ने हजारीबाग पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हेमंत सरकार ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा दिलाने के लिए कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, ताकि समाज में ऐसी पुनरावृत्ति न हो.
विष्णुगढ़ हत्याकांड पर झामुमो का तीखा प्रहार: भाजपा नेता ही निकला हत्यारा, बेनकाब हुआ महिला सशक्तिकरण का ढोंग!
चतरा: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या के मामले में चतरा झामुमो ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है....
सम्बंधित ख़बरें
