Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: दांतू बाजार टांड़ में भीषण चोरी, ताला तोड़कर लाखों का माल ले उड़े चोर

Bokaro: कसमार थाना क्षेत्र के दांतू बाजार टांड़ स्थित मड़ई मंदिर के समीप एक घर में चोरों ने बुधवार देर रात बड़ी...

बोकारो
लाखों के जेवर और नकदी पर चोरों का हाथ साफ

Bokaro: कसमार थाना क्षेत्र के दांतू बाजार टांड़ स्थित मड़ई मंदिर के समीप एक घर में चोरों ने बुधवार देर रात बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब एक किलो सोने के जेवरात, 10 किलो चांदी के आभूषण, 54,260 रुपये नकद समेत कांसा-पीतल के बर्तन, CCTV NVR, वाई-फाई कैमरे और अन्य सामान चोरी कर लिए.

रिश्तेदारी से लौटने पर मिली चोरी की जानकारी

गृहस्वामी कैलाश कुमार नायक 5 अगस्त को पत्नी के साथ रिश्तेदारी गए थे. बारिश के कारण वे रात में घर नहीं लौट सके. गुरुवार सुबह मोबाइल से CCTV जांचने पर सिस्टम ऑफलाइन मिला. घर पहुंचने पर अंदर के ताले टूटे मिले और सामान गायब पाया गया.

ALSO READ:  गिरिडीह: KGBV बेंगाबाद में छात्राओं को किया गया जागरूक, बाल विवाह रोकथाम और साइबर सुरक्षा की मिली जानकारी

पुलिस जांच में जुटी

कैलाश कुमार नायक ने कसमार थाना में लिखित शिकायत देकर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल की जांच, CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है. पीड़ित के अनुसार, उनके घर में पहले भी चोरी हो चुकी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *