Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में नगर निगम का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को चेतावनी

गिरिडीह: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह नगर निगम द्वारा शनिवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह...

गिरिडीह: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह नगर निगम द्वारा शनिवार को व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह अभियान अम्बेडकर चौक से शुरू होकर टावर चौक होते हुए कालीबाड़ी चौक से वापस कचहरी रोड स्थित सदर अस्पताल गेट तक आयोजित किया गया. अभियान के दौरान सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. नगर निगम की टीम ने कई फुटपाथी दुकानदारों का सब्जी, तराजू और अन्य सामान जब्त कर लिया और सभी को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के दौरान सदर अस्पताल गेट के मुख्य सड़क के समीप खड़े दो ठेलों से संदिग्ध स्थिति में देशी शराब भी बरामद की गई, जिसे तुरंत संबंधित विभाग को सौंपकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई.

नगर निगम और भाजपा युवा मोर्चा की प्रतिक्रिया

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सहायक उपनगर आयुक्त अशोक हसदा ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शहर में लगातार अतिक्रमण हटाव अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पहले दुकानदारों को समझाइश दी गई, लेकिन न मानने पर उनका सामान जब्त किया गया. अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे. उन्होंने आम नागरिकों और दुकानदारों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें. इस पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी ने कहा कि अभियान सराहनीय है, लेकिन यह अक्सर केवल अम्बेडकर चौक से कालीबाड़ी चौक तक ही सीमित रह जाता है. उन्होंने नगर निगम पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए पूरे शहर में समान रूप से अतिक्रमण चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *