सरायकेला: दलमा सेंचुरी की तराई में स्थित निमडीह प्रखंड के चालियामा और फारेंगा गाँवों में हाल ही में तेज आँधी-पानी से कई कच्चे घर धराशायी हो गए. छत उड़ने और दीवारें गिरने से कुछ परिवार पूरी तरह बेघर हो गए, वहीं बरतन, अनाज और बच्चों की किताब-कापियाँ भी भीग गईं. बेघर हुए लोग पड़ोसियों के घर या टूटे हुए आशियानों में रात काटने को मजबूर थे.
भाजपा नेताओं ने पहुंचाई तुरंत राहत
सूचना मिलने पर भाजपा नेता पप्पू वर्मा अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुँचे, पीड़ित परिवारों से मिले और तत्काल राहत सामग्री एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया. उनके साथ निमडीह पूर्वी मंडल अध्यक्ष विपुल सिंह सरदार, पूर्व अध्यक्ष बासुदेव सिंह सरदार, माणिक मंडल, सरत सिंह सरदार, मनोज सिंह, विद्या गोप, गौरव गोप और लखन सिंह भी मौजूद रहे. ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी पुनर्वास और आपदा सहायता की मांग की.
